10 फरवरी 2020, 5:22 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रख्यात गायक रॉकी मित्तल को हरियाणा सरकार अब ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग की पब्लिसिटी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रिंसिपल सैक्रेटरी राजेश खुल्लर ने सोमवार को इस बारे में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया। विभाग द्वारा जारी पत्र में पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन का पद एक साल के लिए तय किया गया है। लेकिन इसे साल दर साल बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए 1 लाख रुपये सैलरी और 40 हजार रुपये हाउस रैंट निर्धारित किया गया है। इसके साथ-साथ टेलीफोन, मोबाइल, कार, टीए-डीए और स्टॉफ भी निर्धारित किया गया है। बता दें कि कैथल जिले के रहने वाले रॉकी मित्तल ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान रैलियों में पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कई गाने गाए थे। पीएम बनेगा नरेंद्र मोदी गाना उनका बड़ा फेमस रहा था। यह गाना वे पीएम नरेंद्र मोदी की हर रैली में गाते थे। लोकसभा और हरियाणा विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद हरियाणा सरकार ने रॉकी मित्तल को एक और सुधार सेल का चेयरमैन बनाया था।


0 Comments