साढ़ौरा में हैवानियत, घर में सो रही युवती को उठा ले गए और रातभर किया गैंगरेप


10 फरवरी 2020, 2:40 PM
शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन 
यमुनानगर। जिला के साढौरा में हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात प्रकाश में आई है। रविवार देर रात यहां चार बदमाश एक युवती को जबरन घर से उठा ले गए और पास में बनी आंगनबाड़ी में ले जाकर रातभर दुराचार किया। सोमवार अलसुबह युवती हैवानों के चंगुल से छूटी और घर आकर परिजनो को पूरी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। साढौरा पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि आठ फरवरी को वह अपने कमरे में सो रही थी। कमरे पर दरवाजा नहीं है। वहां पर उसकी दो बहनें भी सो रही थी और मां व मामी अलग कमरे में सो रही थी। रात करीब 10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला बाबा, मोनू, रवि, और चांद उसके कमरे में आए और उसके मुंह को कपड़े से दबाकर उसे उठाकर ले गए। वे उसे पास में ही स्थित आंगनबाड़ी में ले गए। जहां उसके पड़ोसी बाबा, चांद, मोनू और रवि ने उसके साथ गलत काम किया। सुबह चार बजे वह किसी तरह उनके चुंगल से निकली। उसने घर पर आकर यह पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने चांद, मोनू, बाबा और रवि के खिलाफ धारा-365 और 376डी में केस दर्ज कर लिया है। युवती का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।

Post a Comment

0 Comments